फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   these verses of the Quran provide the truth of life

जिंदगी की सच्चाई से रूबरू कराती हैं 'कुरान की ये आयतें'

Sun, 04 Mar 2018 10:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Mar 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
these verses of the Quran provide the truth of life
डेमो पिक
यूपी में हमीरपुर के मौदहा में  रहमानिया इंटर कॉलेज में दरसे क़ुरान के दौरान मुस्तक़ीम फ़ारूकी ने सूरह बकरा की आयत 180 से 190 तक का अनुवाद सुनाया। इस सुरह: में अल्लाह फरमाते हैं कि ईमान वालों पर रोजे फ़र्ज किए गए हैं। जैसे पिछले लोगों पर रोजे फ़र्ज किए गए थे। ताकि तुम तक़वा, संयम वाले बन सको।
विज्ञापन



क़ुरान का दावा है कि पिछले सभी लोगों पर रोजे किसी न किसी रूप में फ़र्ज थे। हम देखते हैं कि आज संसार के सभी मजाहिब में चाहे वो आसमानी हो या ग़ैर आसमानी सभी में रोजा (फास्ट या उपवास) के रूप में मौजूद है। अल्लाह फरमाता है कि रमजान के महीने में ही क़ुरान नाजिल किया गया। जोकि समस्त इंसानों के लिए हिदायत है और यह फुरकान भी है। यानी इंसान अगर बहुत से रास्तों के बीच फंस जाए और उसको यह समझ में न आए कि किसकी बात सही है तो क़ुरान पढ़ें।
विज्ञापन



इसमे सच और झूठ को अलग करने की शक्ति है। रमजान के महीने में हर मुसलमान को रोजे रखना फ़र्ज है। सिर्फ मरीज, मुसाफिर, दूध पिलाने वाली मां और मासिक धर्म वाली महिलाओं और बहुत कमजोर और बूढ़े लोगों को छूट है। वह रमजान के बाद अगले रमजान के पहले अपने छूटे रोजे पूरे करें। ऐसे बूढ़े जो बहुत कमजोर हैं और बाद में भी रोजा नहीं रख सकते उन को हर रोजे के बदले एक ग़रीब इंसान को दिन में एक बार भरपेट अपना जैसा खाना खिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजा इफ्तार से सहरी तक कुछ भी खाने पीने और जायज बातों की इजाजत है। यह रोजे बेश क़ीमती अल्लाह की हिदायत क़ुरान के नाजिल करने पर अल्लाह की बड़ाई और शुक्रिया अदा करने के लिए भी हैं। आगे अल्लाह फरमाता है कि मेरे बंदे मुझ से जब भी फरियाद करते हैं मैं उनकी फरियाद को सुनता और क़बूल करता हूँ। फिर फ़रमाया औरत, मर्द का और मर्द, औरत का लिबास हैं अर्थात दोनों के एक दूसरे पर बराबर अधिकार और कर्तव्य हैं। दोनों में न कोई किसी से कम है और न कोई किसी से ज्यादा है, बल्कि दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed