{"_id":"68c1e5c702ff2d3f2e0a5db1","slug":"there-will-be-no-free-entry-for-spectators-in-green-park-kanpur-news-c-362-1-ka11006-130944-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ग्रीनपार्क में नहीं होगी दर्शकों की फ्री एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ग्रीनपार्क में नहीं होगी दर्शकों की फ्री एंट्री
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आठ साल बाद भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में दर्शकों को इस बार फ्री एंट्री नहीं मिलेगी। मैच देखने के लिए सभी को टिकट खरीदना होगा हालांकि कीमतें सामान्य दर्शकों को ध्यान में रखते हुए सस्ती रखी जाएंगी।
ग्रीनपार्क में फ्री एंट्री बंद करने का प्रमुख कारण यहां भीड़ नियंत्रण बताया जा रहा है। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने कहा कि कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह हमेशा चरम पर रहता है। यहां मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के आने की संभावना है। ऐसे में भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। इसी वजह से दर्शकों के प्रवेश के लिए टिकट और पास सिस्टम लागू किया जाएगा।
टिकट वितरण के लिए तय होगी एजेंसी, सी बालकनी का इस्तेमाल नहीं
यूपीसीए टिकट वितरण के लिए एजेंसी की नियुक्ति करेगा। टिकटों की दरें मामूली रखी जाएंगी ताकि आम क्रिकेट प्रेमी आसानी से मैच देख सकें। ग्रीनपार्क की क्षमता अब करीब 20 हजार दर्शकों की रह गई है। मैच के दौरान जर्जर सी बालकनी का इस्तेमाल नहीं होगा। इसके अलावा ई पब्लिक, बी जनरल और बी गर्ल्स स्टैंड्स का उपयोग स्थिति के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चार दिवसीय मैच में युवराज होंगे रेफरी
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 16 से 19 सितंबर तक इकाना में होने वाले पहले बहुदिवसीय मैच में युवराज सिंह मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। इसमें अनीश सहस्रबुद्धे और उल्लास गांधी अंपायर होंगे। 23 से 26 सितंबर तक होने वाले दूसरे बहुदिवसीय मैच में केयूर केलकर और अमित राणा अंपायर होंगे जबकि आईएम सिद्दकी मैच रेफरी रहेंगे।