फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There should be a priority solution to the problem related to land

भूमि से जुड़ी समस्या का प्राथमिकता से हो समाधान

Sun, 20 Sep 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
There should be a priority solution to the problem related to land
अकबरपुर के समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते आईजी मोहित अग्रवाल,एसडीएम,सीओ व अन्य। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना आपदा में लगभग छह माह बाद फिर से थाना समाधान दिवस शुरू हो गए। शनिवार को आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने अकबरपुर कोतवाली में फरियादें सुनीं। यहां रनियां की वृद्धा सावित्री ने आईजी को बताया कि 36 वर्ष पूर्व दो बीघा भूमि आवंटित हुई थी। अब इस भूमि का फर्जी बैनामा करा कर एक दूसरी महिला ने कब्जा कर लिया है। आईजी ने सीओ को जांच कराकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर के बाबू सिंह ने प्लांट पर कूड़ा-कचरा एकत्र कर कब्जा करने और दया का पुरवा निवासी विशंभर ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। सभी मामलों में राजस्व व पुलिस टीम बनाकर जांच कराने और समाधान के निर्देश दिए गए। बाद में आईजी ने थाना परिसर में टॉप टेन, सक्रिय अपराधी व बीट विवरण चार्ट लगाने का निर्देश कोतवाल तुलसीराम पांडेय को दिया। इस दौरान एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह आदि रहे। वहीं, सिकंदरा में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी ने शिकायतें सुनीं। डीएम ने लेखपाल व हलका इंचार्ज को आई शिकायतों की गंभीरता पूर्वक जांच कर समाधान का निर्देश दिया। खसरे की जानकारी नहीं दे पाने पर लेखपाल से नाराजगी जताई। सभी लेखपालों को जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करने और जानकारी बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली में एसडीएम रामशिरोमणि, नायब तहसीलदार स्वाति गुप्ता ने शिकायतें सुनीं। छह शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। रसूलाबाद थाने में भी डीएम व एसपी ने शिकायतें सुनीं। डेरापुर में तहसीलदार लाल सिंह और सीओ उमाशंकर सिंह की मौजूदगी में छह शिकायतें आई। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल में दीमक देख डीएम खफा
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को तहसील का निरीक्षण किया। यहां वरासत दर्ज करने में लापरवाही पर अंता गांव के लेखपाल अनिल यादव से कड़ी नाराजगी जताई। वह कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे तो यहां रखे कई रजिस्टर में दीमक लगी देखकर वह खफा हो गए। उन्होंने कहा कि फाइलों का रखरखाव सही हो यह बेहद जरूरी है। एसडीएम अंजू वर्मा से भी नाराजगी व्यक्त की। यहां तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed