फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft report was filed 14 years later

14 साल बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

Mon, 12 Oct 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Theft report was filed 14 years later

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शिवराजपुर क्षेत्र के दोदेपुर (चिरंजीवपुरवा) के ग्रामीण 14 वर्षों से बिना बिजली के जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला के मामला संज्ञान में लेने पर जेई ने 14 साल बाद आठ अक्तूबर 2015 को आधा दर्जन खंभों से तार चोरी होने का मामला दर्ज कराया। इससे पहले बिजली अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया गया। अब अधिकारी गांव वालों कोे जल्द से जल्द गांव को रोशन करने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र के तीन हजार आबादी वाले दोदेपुर गांव के ग्रामीणों के लिए तत्कालीन भाजपा सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने वर्ष 2000 में सांसद निधि से गांव का विद्युतीकरण कराया था। गांव में करीब छह माह तक बिजली आई उसके बाद चोरों ने गांव में छह खंभों से 11 हजार केवीए का तार काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही की हद तब हो गई कि जब बिजली अधिकारियों ने न तो तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और न ही दोदेपुर गांव की शिकायतों को गंभीरता से लिया। गांव के रामगोपाल वर्मा पुत्र राम प्रसाद, लल्लन पुत्र अमृत लाल और सुखदेव प्रसाद ने बताया कि वर्ष  2000 में बिजली आने के बाद उन्होंने टीवी पंखे सब खरीद लिए, लेकिन उनकी खुशियां तब काफूर हो गई जब तार चोरी हो गए।


छात्रा शिवानी वर्मा, रीशू, संदीप, जितेंद्र व अभिषेक वर्मा की बताया तो मुख्यमंत्री का दिया हुआ लैपटॉप तो है, लेकिन गांव में बिजली न होने से सब बेकार पड़े हैं। जेई एसबी विश्वकर्मा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है जल्द ही बिजली के तार दुरुस्त करा दिए जाएंगे।

ग्रामीणों को जल्द विद्युत आपूर्ति की जाएगी। 14 वर्षों तक बिजली चोरी रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज हुई इसकी कोई जानकारी उनके पास नहीं है जब उनके संज्ञान में मामला आया तो फौरन कानूनी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed