{"_id":"65bc1273fa927bd4f001caa4","slug":"theft-of-about-rs-15-lakh-from-two-closed-houses-kanpur-news-c-220-1-akb1003-108327-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो बंद घरों से करीब डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो बंद घरों से करीब डेढ़ लाख की चोरी
Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के जुनेदापुर में बंद दो घरों में चोरों ने ताला तोड़कर बक्से में रखे नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर लिए। घर में सामान बिखरा मिलने पर गृहस्वामियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू की है।
जुनेदापुर के रामबाबू ने बताया कि बुधवार को वह गांव के बाहर अपनी परचून की दुकान में सो गया था। पत्नी सुशीला रिश्तेदारी के घर शादी में पुखरायां गई थी। घर पर ताला बंद था। सुबह जब वह दुकान से घर पहुंचा तो मेनगेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में सामान बिखरा था। उसने बताया कि बक्सा का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये के जेवर व पांच हजार रुपये नकद चोर ले गए। रामबाबू ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले जगरूप के घर का ताला टूटा मिला है। वह परिवार के साथ अहमदाबाद में रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके घर में हुई चोरी का अनुमान नहीं लग सका। जबकि फोन पर जगरूप ने एक से डेढ़ लाख रुपये के जेवर घर पर रखे होने की बात कही। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
-- --
गुखरुआ में किसान के घर से चोरी
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के गुखरुआ भारामऊ निवासी बाबू सिंह कुशवाहा ने बताया कि बुधवार रात वह खाना खाने के बाद नीचे कमरे में लेट गए। इस दौरान रात में छत से जीने से नीचे उतरे चोरों ने कमरे में रखे बक्सा की कुंडी तोड़ कर करीब एक लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह नींद खुली तो उसे सामान बिखरा मिला। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध है। तहरीर में केवल चोरी होने का जिक्र किया गया है। सामान की कीमत नहीं लिखी।