फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft of 20 thousand rupees by breaking the shop

दुकान में सेंध लगाकर बीस हजार रुपये की चोरी

Fri, 25 Sep 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Theft of 20 thousand rupees by breaking the shop
झींझक(कानपुर देहात)। बुधवार की रात झींझक कस्बे के बड़ा चौराहा के पास चाय दुकान में पीछे से दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद गुल्लक में रखी करीब 20 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के श्रीनगर मोहल्ला निवासी ईश्वर नारायण सैनी बड़ा चौराहा के पास चाय की दुकान किए है। चाय के अलावा कोल्डड्रिंक आदि बिक्री होती है। बुधवार रात दुकान बंदकर घर चला गया। रात 02:48 बजे पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर दुकान में घुस गए और गुल्लक में रखी करीब 20 हजार की नगदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर उसने सूचना पुलिस को। पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार ने बताया कि पीछे की दीवार काटकर दुकान में घुसे चोर गुल्लक से 20 हजार की नगदी चोरी कर ले गए हैं। चौकी इंचार्ज झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed