CM योगी के कोबरा कमांडो के घर चोरी, लाखों का माल पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 बटालियन पीएसी में नियुक्ति पाए शिववीर सिंह पुत्र भारत सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नियुक्त है। घर पर उनकी पत्नी रीना और एक बच्ची रहती है। शनिवार शाम पत्नी बेटी के साथ खाना खा कर सो गई। रात के समय चोर ताला तोड़कर अंदर घुस आए और आगे वाले कमरे की एक अलमारी का ताला तोड़ दिया।
सेफ में रखे एक लाख रुपये नगद व करीब चार लाख के जेवरात पार कर दिए। घर के बाहर बनी दुकान में कस्बे का शहजाद कपड़े की दुकान किए है। चोरों ने दुकान का भी ताला तोड़कर गोलक में रखे दस हजार नगद, कपड़े व साड़ियां पार कर दी। सुबह जब कमांडो की पत्नी रीना उठी तो नजारा देख दंग रह गई। उसने पति को सूचना दी।
चोरी की घटना देख मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रीना ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल गुरुचरण ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।