{"_id":"588b7b204f1c1b380fcf5888","slug":"theft-crime-on-base-of-horrible-noises-in-the-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात को भयानक आवाजों से डरकर पड़ोसी के यहां गई, घर में हो गया बड़ा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को भयानक आवाजों से डरकर पड़ोसी के यहां गई, घर में हो गया बड़ा कांड
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 07:43 AM IST
सार
आवाजों से डरी महिला पड़ोसी के यहां गई, घर में चोरी
कल्याणपुर का मामला, अकेली महिला को अजीबोगरीब आवाज से डराया
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में गुरुवार रात एक महिला घर पर अकेली थी। पति काम से दो दिन के शहर से बाहर गए थे। घर में महिला के अलावा एक पांच साल का बेटा था। महिला के मुताबिक देर रात उन्हें अजीबोगरीब आवाजें आने लगी। इससे महिला बुरी तरह घबरा गई। वह डर के मारे अपने पड़ोसी के यहां चली गई। पीछे से घर में बड़ा कांड हो गया।
दरअसलस, चोरों ने घर में अकेली महिलाओं को डराकर चोरी करने का यह नई तरकीब निकाली है। वे डरावनी आवाजें निकालकर पहले महिला को घर छोड़कर भागने पर मजबूर कर देते हैं और फिर बड़े आराम से घर के माल पर हाथ साफ करते हैं। ऐसा ही वाकया कल्याणपुर निवासी गजेंद्र की पत्नी ममता के साथ हुआ।

Trending Videos
चोरी करने की निकाली नई तरकीब
डेमो
उसे डराकर चोर हजारों का सामान पार कर ले गए। ममता के पति एंबुलेंस चालक गजेंद्र दो दिन पहले चित्रकूट गए थे। घर में उनकी पत्नी ममता और पांच साल का बेटा था। ममता के मुताबिक रात को अजीबोगरीब आवाजें आ रही थीं।
इससे वह डरकर पड़ोस में रहने वाली आरती के घर सोने चली गई। इसी बीच चोरों ने आरती और पड़ोसी सविता के घर का गेट बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसके घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर 20 हजार नगद, जेवरात और रसोई गैस सिलेंडर समेत तमाम सामान चुरा ले गए। सुबह घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है।