{"_id":"66e88c0e1efd8882370e8e54","slug":"the-young-mans-body-could-not-be-identified-even-after-two-days-etawa-news-c-216-1-etw1002-115936-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो दिन बाद भी नहीं हो सकी युवक के शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो दिन बाद भी नहीं हो सकी युवक के शव की शिनाख्त
विज्ञापन
बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे के किनारे मिले युवक के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
बीती 14 सितंबर को क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर उझियानी गांव के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के चेहरे पर एक तरफ चोट का निशान था। जिससे उसके किसी वाहन के टक्कर मारने से मौत होने की आशंका पुलिस ने जताई है। सोमवार तक शव की कोई पहचान नहीं हो सकी है। पहचान ना हो पाने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था।
सोशल मीडिया के कई ग्रुपों पर शव की फोटो डाले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया काफी प्रयास के बाद भी अभी तक उस शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की शिनाख्त के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 72 घंटे के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।