Kanpur: ठंड का सितम…तीन ने तोड़ा दम, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Kanpur News: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठंड की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
कानपुर में सर्दी का सितम शुरू हो गया। पनकी, नवाबगंज और कोहना थानाक्षेत्र में तीन की मौत हो गई। पनकी थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाला जिला उन्नाव के असोहा निवासी ई-रिक्शा चालक राजेंद्र श्रीवास्तव (62) की रविवार देर शाम एलएमएल चौराहे पर सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी प्रकार, नवाबगंज थानाक्षेत्र के ज्योरा निवासी अजय कश्यप (30) की सोमवार दोपहर सरयू नारायण बाल विद्यालय के पास हालत बिगड़ गए। वह सड़क पर चलते-चलते अचेत हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं, चकेरी थाना के अन्ना चौराहा निवासी संतोष सिंह (55) कोहना के मुरली मनोहर अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर देखरेख के लिए रहते थे। दो दिन तक फोन न उठने पर मालिक ने घर पहुंचकर देखा, तो दरवाजा बंद था। इंटरलॉक तोड़कर अंदर गए, तो वह फर्श पर पड़े थे। कई जगह उल्टी पड़ी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घर पर पत्नी अर्चना और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।