{"_id":"68bf3fdf42706e94d107c0d4","slug":"the-women-of-the-group-are-becoming-self-reliant-by-making-dona-pattal-kanpur-news-c-220-1-ka21001-131467-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दोना-पत्तल बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दोना-पत्तल बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की महिलाएं
Tue, 09 Sep 2025 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद के इकदिल लालू गांव की रहने वाली मीरा दोना-पत्तल बनाने का कारोबार कर रही हैं। इन्होंने अपने साथ समूह की 10 महिलाओं को जोड़ कर उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाया है। अब सभी मिलकर कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। इसके अलावा वह गांव-गांव घूमकर दूसरी महिलाओं को कारोबार करने के लिए प्रेरित करने का काम भी कर रही हैं। वह महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देती है। साथ ही गांव में प्रशिक्षण दिला रही हैं।
एनआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक निखा सचान बताती हैं कि मीरा ने विभाग की योजना के तहत दोना-पत्तल बनाने का प्रशिक्षण लिया है। गांव की 10 और महिलाओं को साथ में जोड़कर कारोबार करने की इच्छा जाहिर की। मशीन की खरीद के लिए सीएम उद्यम योजना के तहत तीन लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर कारोबार की शुरूआत की है। अब यह सभी महिलाएं स्वयं का काम कर आत्मनिर्भर की राह पर आगे बढ़ रही हैं।
.......................
35 महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी
मीरा ने आस पास के गांव की 35 महिलाओं को एनआरएलएम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इन महिलाओं को विभाग की मदद से गांव में प्रशिक्षण दिलाने की सुविधा मुहैया कराई। इनमें से किसी ने मोमबत्ती बनाने, तो किसी ने झाड़ू बनाने का हुनर सीखा है। अब यह सभी महिलाएं भी स्वयं का कारोबार कर आमदनी कर रही हैं।
विज्ञापन
....................
वर्जन........
समूह की महिलाओं ने दोना-पत्तल बनाने का काम शुरू किया है। इससे यह सभी आत्मनिर्भर बनकर आमदनी कर रही हैं। यह अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। शासन से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। - गंगाराम, उपायुक्त, एनआरएलएम
...................
मेहनत लाई रंग, कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
दोना-पत्तल बनाने का काम शुरू करने पर थोड़ी समस्या जरूर हुई, लेकिन हार नहीं मानी। गांव की महिलाओं को साथ में जोड़कर आपस में काम को बांट लिया। होटल संचालकों व थोक व्यापारियों से संपर्क करने पर आर्डर मिलने लगा है। अब हमारी मेहनत ने रंग दिखाया है और कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। - मीरा, इकदिल लालू, रसूलाबाद
...............
हमारी एकता है सफलता का राज
कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए समूह की सभी महिलाएं आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। हमारी एकता ही कारोबार की सफलता का राज है। काम की शुरूआत करने पर लोगों ने कहा कि महिला हो, कैसे काम करोगी। लेकिन, समय के साथ सभी की अवधारणाएं पीछे छूट गईं और सभी हमारी सराहना करते हैं। - प्रियंका, इकदिल लालू, रसूलाबाद