फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The woman who came from her maternal home consumed poisonous substance in her in-laws' house, died

Kanpur News: मायके से आई महिला ने ससुराल में खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 15 Apr 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The woman who came from her maternal home consumed poisonous substance in her in-laws' house, died
कानपुर देहात। राजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को महिला ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मादियापुर निवासी अमित पाल की पत्नी साधना (22) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर परिवार के लोगों ने बताया कि साधना मायके कन्नौज से शनिवार को ससुराल आई थी। रविवार दोपहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पहले उसे सिकंदरा सीएचसी ले जाया गया। वहां से डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग घटना की वजह साफ नहीं कर सके। इधर जानकारी पर पहुंचे मायके व ससुराल पक्ष के लोग बिलखते रहे। थाना प्रभारी राजपुर प्रभात कुमार ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed