फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The walls will tell the tales of brave women, photos of 50 great women personalities have been put up in the galleries of Vikas Bhavan, their achievements have also been described

Kanpur News: दीवारें कहेंगी वीर नारियाें की दास्तां

Tue, 11 Mar 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The walls will tell the tales of brave women, photos of 50 great women personalities have been put up in the galleries of Vikas Bhavan, their achievements have also been described
विकास भवन में तस्वीरें। - फोटो : संवाद
कानपुर। पुरुष प्रधान समाज में अब महिलाएं समाज की नकारात्मक विचार धाराओं को तोड़कर बुलंदी पर पहुंच रहीं हैं, जो देश की आन, बान और शान हैं। ऐसी ही ख्यातिप्राप्त महिला हस्तियों को रावतपुर स्थित विकास भवन सम्मान दे रहा है। यहां पर पहली बार भूतल की गैलरियों में इनकी फोटो लगाई गई है। फोटो के साथ उनका नाम और उपलब्धियों का बखान किया गया है।
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने विकास भवन को अलग दिखने के लिए अनूठा प्रयोग किया है। उन्होंने सीडीओ कार्यालय और मुख्यद्वार की दो गैलरियों में देश-प्रदेश में अपना नाम रोशन करने वाली करीब 50 महिला हस्तियों की फोटो लगवाई है। फोटो के साथ इनके नाम और इनकी उपलब्धियों को पढ़ा जा सकता है। इनकी बोलती हुई तस्वीरें यहां आने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। आप भी जब विकास भवन जाएं, तो इन महान हस्तियों को जरूर पढ़ें। इससे आपको भी देश, समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, रामपुर के पेंटर शुभम ने दीवार में नीचे की ओर हाथी, मोर, हिरन, फूल-पत्ती बनाने के साथ ही राजस्थानी कला का प्रदर्शन चित्रकारी के माध्यम से किया है।
विज्ञापन



इन महिला हस्तियों की लगाई गई फोटो
अवनि चतुर्वेदी (महिला लड़ाकू पायलट), गीता फोगाट (भारतीय महिला फ्री स्टाइल पहलवान), पद्मश्री मैरी कॉम (मुक्केबाज), पद्मविभूषण तीजन बाई (पंडवानी गायिका), पद्मश्री फूलबासन बाई (सामाजिक कार्यकर्ता), पद्मश्री शमशाद बेगम (सामाजिक कार्यकर्ता), पद्मश्री ममता चंद्राकर (छत्तीसगढ़ी पार्श्व गायिका), सबा अंजुम (पूर्व हॉकी कप्तान), झूलन गोस्वामी (क्रिकेटर), अंजू जॉर्ज बॉबी (एथलेटिक्स), सानिया मिर्जा (टेनिस खिलाड़ी), रानी लक्ष्मीबाई, सालूमरदा थिमक्का (वृक्ष माता के नाम से पहचान), चांद बीबी, किरण वेदी, सुनीत विलियम्स, कल्पना चावला, डॉ. एनी बेसेंट, अजीवन बाई, सुधा मूर्ति, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, द्रोपदी मुर्मू, सावित्री बाई, ज्योतिराव फुले, सरोजनी नायडू, सुचेता कृपलानी, सुभद्रा कुमारी चौहान, मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, पीटी ऊषा, अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा, साइना नेहवाल, बेगम अख्तर, अरुणिमा सिन्हा, शकुंतला देवी आदि की तस्वीरें सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाएं अब हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों और महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए देश की महान महिला हस्तियों की फोटो लगाकर गैलरी तैयार की गई है। फोटो में लिखी गई जानकारी पढ़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। - दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed