फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The thermal power project should be named after the great poet Bhushan.

Kanpur News: महाकवि भूषण किया जाए तापीय परियोजना का नाम

Sat, 25 Jul 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The thermal power project should be named after the great poet Bhushan.
कानपुर। राष्ट्रवादी उद्घोष के महाकवि भूषण की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी उपेक्षा और बदहाली का शिकार है। महाकवि भूषण फाउंडेशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्र विपिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना का नाम बदलकर महाकवि भूषण तापीय विद्युत परियोजना करने की मांग की है। इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की भी अपील की है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिस धरती ने औरंगजेब के खिलाफ शिवाजी और महाराजा छत्रसाल के भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाई आज वही गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होने से महिलाओं को प्रसव के समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अपना नवनिर्मित पैतृक आवास राज्य सरकार को दान करते हुए इसे प्रसूति केंद्र और अस्पताल में परिवर्तित करने की मांग की है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की पहल पर महाकवि की जन्मस्थली को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर आंगनबाड़ी और पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं लेकिन स्मृति बगिया अभी भी गंदगी से पटी है। हमीरपुर रोड से गांव को जोड़ने वाला करीब एक किलोमीटर मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। अमृत सरोवर भी बदहाल हैं। उन्होंने सांसद देवेंद्र सिंह भोले की ओर से स्मृति द्वार और स्मृति स्थल निर्माण की पहल की सराहना करते हुए भवन जीर्णोद्धार और ऑडिटोरियम निर्माण की आवश्यकता जताई। विधायक सरोज कुरील से सड़क, स्वास्थ्य और तालाबों की समस्याओं के समाधान की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed