फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   "The station has the bomb, will fly '

‘स्टेशन पर बम लगा है, उड़ जाएगा’

Sun, 20 Dec 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
 "The station has the bomb, will fly '
सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर टाइम बम लगा है। ठीक 2:45 बजे जबरदस्त विस्फोट होगा। सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन और यात्रियों को बचा सकते हो तो बचा लो। शनिवार दोपहर करीब एक बजे जीआरपी एसएसआई के मोबाइल पर यह धमकी भरी कॉल आने के बाद रेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में ही पूरा स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया। 

ट्रेन और यात्रियों के साथ ही परिसर का चप्पा-चप्पा चेक किया गया। दो घंटे तक चली छानबीन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस अफसरों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने हरकत की है।
विज्ञापन


फोन पर धमकी देने वाले ने बताया कि वह सुभाष रोड चकेरी से जतिन बोल रहा है। इसके बाद एसएसआई ने तुरंत रेल अफसरों, आरपीएफ और जिला पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ कैंट राजेंद्रधर द्विवेदी, रेल बाजार एसओ प्रदीप कुमार, चकेरी और छावनी थाने की पुलिस के साथ सेंट्रल स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी और आरपीएफ के सहायक आयुक्त शकील अहमद, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी टीम के साथ पहुंचे और प्लेटफार्म नंबर एक, दो, छह, सात, आठ और नौ में चेकिंग की। प्लेटफार्म पर खड़ी बालामऊ और बांदा पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को भी चेक किया।

ऐसा कुछ भी न मिलने पर राहत की सांस ली। शाम को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर पुलिस और आरपीएफ ने खासी सतर्कता बरती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed