फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The second death from swine flu in the city

स्वाइन फ्लू से शहर में हुई दूसरी मौत

Wed, 11 Feb 2015 03:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 11 Feb 2015 03:12 AM IST
विज्ञापन
The second death from swine flu in the city
पीपीएम हॉस्पिटल में भर्ती रजनी तिवारी की सोमवार सुबह मौत हो गई थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में रजनी को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन अन्य मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


इधर, शहर में तीन नए मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं।  अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के 16 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह छह बजे सरसौल के तिरमा गांव की रजनी (30) पत्नी सत्येंद्र तिवारी की साउथ सिटी के पीपीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रजनी का सैंपल रविवार को सीएमओ कार्यालय भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पीपीएम अस्पताल की डेथ रिपोर्ट में भी मौत का कारण सीवियर निमोनिया बताया गया है।


अब रिपोर्ट स्वाइन फ्लू आई है। स्वाइन फ्लू से हुई मौत की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को रजनी के घर पहुंचेगी।

परिवार में रजनी के ससुर हरिशंकर तिवारी, पति सत्येंद्र तिवारी, बेटी सौम्या (12) और बेटा संदेश (9) हैं। सरसौल सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि परिवार और आसपास के लोगों की जांच कर दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed