फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The police took action against the thug for disturbing the peace and sent him to jail.

Kanpur News: पुलिस ने ठग पर शांतिभंग की कार्रवाई कर भेजा जेल

Tue, 17 Mar 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The police took action against the thug for disturbing the peace and sent him to jail.
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर 14 दिनों के लिए जेल भेजा है। सनिगवां निवासी रवि श्रीवास्तव, कैंट निवासी विपिन राजपूत, मीरपुर निवासी शारदा देवी, पटकापुर निवासी अनीता समेत अन्य लोगों ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि ओमपुरवा निवासी जगदंबा उर्फ कृष्ण प्रकाश सिंहानिया ने लोन करवाने, प्लॉट दिलाने, मकान दिलाने समेत अन्य झांसे में लेकर लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की। सनिगवां में महिला द्वारा आरोपी की कार में पिटाई करते वीडियो भी वायरल हुआ था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed