फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The pain of the rape victim who gave birth to a child in Unnao, she said that even friends do not talk

जिंदगी बेरंग...बिखर गए सपने: बच्चे को जन्म देने वाली दुष्कर्म पीड़िता का दर्द, बोली- दोस्त भी नहीं करते बात

Fri, 10 Mar 2023 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Mar 2023 01:39 PM IST
सार

सफीपुर क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने एक बच्चे को जन्म तो दे दिया, लेकिन अब अकेलापन सताने लगा है। उसने कहा कि होली भी बेरंग ही रही...दोस्तों ने भी किनारा कर लिया।

विज्ञापन
The pain of the rape victim who gave birth to a child in Unnao, she said that even friends do not talk
किशोरी अपने पुत्र के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में एक साल पहले दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित किशोरी ने जबरदस्त हिम्मत दिखाईञ उसने समाज की फब्तियों का मुकाबला कर बच्चे को जन्म दिया। अब उसे अकेलापन सताने लगा है, क्योंकि उसका दर्द बांटने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि मात्र 14 वर्ष की आयु वाली इस किशोरी के साथ गांव के ही एक किशोर ने नौ माह पूर्व दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से गर्भ में आए बच्चे को जन्म देने की हिम्मत जुटाते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुत्र को जन्म दिया। मां ने भी हौसला बढ़ाया और स्वंय पालने का दावा किया।
विज्ञापन

अब सताने लगा है अकेलापन
नौ माह हिम्मत के साथ समय गुजारने वाली किशोरी को होली के त्योहार पर अकेले पड़ जाने का अहसास हुआ। पहले के दिनों को याद कर बोली कि स्कूल जाती थी, तो तमाम सहेलियों के बीच खेलती थीं। होली पर सहेलियां इकट्ठा होतीं, तो रंग में सराबोर होकर जमकर नाच-गाना करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन में ही सपने बिखर गए
अब एक-एक कर सभी सहेलियों ने किनारा कर लिया। वो मुझसे बात नहीं कर रहीं। शायद उनके घर वालों ने उन्हें मुझसे बात करने से मना किया है। स्कूल बैग भी कांधे से उतर गया। बचपन में ही सपने बिखर गए।

बता दें कि सफीपुर क्षेत्र में एक साल पहले दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता गर्भवती हो गई थी। उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता की मां ने बेटे को खुद पालने की बात कही है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

आरोपी ने शादी से किया था इनकार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी को परियर गांव निवासी गोलू मल्लाह बहला ले गया था और दुष्कर्म किया था। बाद में शादी का झांसा देकर उसने कई बार संबंध बनाए। इससे किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी को पांच महीने का गर्भ होने पर पता चला था, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया था।

मां ने कहा था- बच्चे को वो ही पालेगी
इस पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। शुक्रवार को किशोरी ने सीएचसी में बेटे को जन्म दिया। पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी चार बेटी और दो बेटे हैं। अब ईश्वर ने इस तरह से बच्चा दिया है। वह उसे भी पालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed