फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The nodal agency for Metro Rail project in K.D.A.

मेट्रो रेल परियोजना के लिए केडीए बनी नोडल एजेंसी

Fri, 30 Jan 2015 03:39 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 03:39 AM IST
विज्ञापन
The nodal agency for Metro Rail project in K.D.A.
कानपुर। शहर की मेट्रो रेल परियोजना के लिए गुरुवार को केडीए को नोडल एजेंसी और लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड को समन्वयक नामित किया गया है। मेट्रो ट्रेन के संचालन के लिए डीपीआर तैयार करने की डेडलाइन भी छह महीने निर्धारित कर दी गई है। इसका खाका खींचने के लिए तीन फरवरी को लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन की टीम यहां आ रही है। निरीक्षण के बाद यह टीम कमिश्नर के साथ बैठक भी करेगी।
विज्ञापन

शासन  ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल शहर की मेट्रो रेल परियोजना पर जल्द काम शुरू होने के संकेत दिए हैं। गुरुवार को मेट्रो ट्रेन की डीपीआर को समयबद्ध तरीके से राइट्स संस्था से बनवाने के प्रयास तेज हो गए। इसी क्रम में लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एलएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक केशव गुप्ता ने एक आदेश जारी कर केडीए को नोडल एजेंसी और एलएमआरसीएल को समन्वयक नामित किया है। प्रबंध निदेशक के अनुसार कानपुर के साथ ही आगरा, मेरठ और वाराणसी में मेट्रो रेल परियोजना के लिए अधिकतम छह माह में डीपीआर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

केडीए के अफसरों ने बताया कि तीन फरवरी को एलएमआरसीएल के साथ ही राइट्स संस्था के अधिकारियों के भी आने की संभावना है। उस दिन शहर का स्थलीय निरीक्षण कर मेट्रो रेल के संचालन की संभावनाएं तलाशी जाएंगी, ताकि यातायात को सुगम और सुचारू बनाया जा सके। उसी दिन शाम साढ़े तीन बजे फिजिविलिटी स्टडी व डीपीआर बनाए जानने के संबंध में कमिश्नर के शिविर कार्यालय में बैठक होगी। बैठक में डीएम, केस्को एमडी, नगर आयुक्त, एसएसपी, पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता, जल निगम के मुख्य अभियंता और एनएचएआई के परियोजना निदेशक को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed