फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Hostel MMS Case: The Name Plate Of The SP Is On The Girls Hostel, The Landlord Is Someone Else

Kanpur MMS Case: गर्ल्स हॉस्टल पर लगी है एसपी की नेम प्लेट, मकान मालिक है कोई और, पढ़ें क्या है मामला

Fri, 30 Sep 2022 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Sep 2022 03:57 PM IST
सार

कानपुर के काकादेव में साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एसपी की नेम प्लेट लगी है। पुलिस ने इस तथ्य की भी जांच पड़ताल शुरू की है।
 

विज्ञापन
Kanpur Hostel MMS Case: The Name Plate Of The SP Is On The Girls Hostel, The Landlord Is Someone Else
girls hostel case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एक हॉस्टल में लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। इसमें खुलासा हुआ है कि काकादेव के जिस मकान में साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल चल रहा है उसका मकान मालिक कोई और है। उसे चला कोई और रहा है और मकान के बाहर एक एसपी की नेम प्लेट लगी है, जो बुलंदशहर में तैनात हैं। रावतपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

हॉस्टल के बाहर सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कानपुर के नाम का बोर्ड लगा हुआ था। इसमें सबसे ऊपर अस्थायी निवास भी लिखा है। ऐसे में आशंका हुई कि हॉस्टल कहीं उनका तो नहीं है। वहीं इस संबंध में सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि उनकी कानपुर में तैनाती तो रही है, लेकिन वह कभी उस मकान में रहे नहीं।
विज्ञापन

वर्तमान में वह बुलंदशहर में एसपी सिटी हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्टल से उनका कोई संबंध नहीं है। बोर्ड किसने और क्यों लगाया ये नहीं पता। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि गर्ल्स हॉस्टल का मालिक शशि सोमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने उस मकान को लीज पर मनोज पांडेय को दे रखा था। ऐसे में एसपी का नंबर प्लेट मिलना जांच का विषय है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारी की कई बार की गई थी शिकायत
पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आरोपी आए दिन कमरों में ताकझांक करता था। दरवाजा खुला होने पर साफ सफाई और कूड़ा उठाने का बहाना लेकर अचानक आ जाता था। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार हॉस्टल की वार्डेन और संचालक से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी।

हॉस्टल के कैमरे निकले खराब
हॉस्टल में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। ऐसे में हॉस्टल की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही थी। हॉस्टल में 70 छात्राएं होने के बावजूद वहां कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था।

अब तक की जांच में पता चला कि मकान एसपी का नहीं है। उनका नंबर प्लेट किसने और कब लगाया। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed