फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother-daughter tandem woman intoxicated was stunned to regain consciousness

मां-बेटी ने मिलकर युवती को सुंघाया नशा, होश आने पर दंग रह गई

Thu, 29 Sep 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
mother-daughter tandem woman intoxicated was stunned to regain consciousness
डेमो

विज्ञापन
उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के एक मोहल्लें में दोस्ती को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बागंरमऊ में रहने वाली एक युवती को उसकी सहेली और माँ ने अपने घर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बंदी बना लिया। युवती ने होश आने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया और आपबीती सुनाई। पुलिस ने छात्रा को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक डिग्री कालेज में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह कालेज से बैक पेपर की तारीख पूछ कर घर वापस लौट रही थी तभी उसकी सहेली ने उसे अपने घर ले जाने की जिद की। वह सहेली के साथ उसके घर चली गयी। घर पर उसने अपनी माँ के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। थोड़ी देर बाद जब उसको  होश आया तब घर पर कोई नहीं था। उसने मौका देखते ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने बताया कि बीते कुछ माह पूर्व भी उसके साथ ऐसी ही घटना घटी थी। माँ-बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी हैं। कोतावली प्रभारी संजय पांडेय ने मामला सदिंग्ध बताया हैं। युवा केअनुसार पहले भी उसके साथ ऐसी वारदात हो चुकी हैं। माँ-बेटी हर बार उसके साथ ऐसा क्यो करती हैं? दोनों पक्षों को कोतावली बुलाया गया हैं। मामले की छानबीन की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed