{"_id":"67cf4202f5b889a9ec0e485a","slug":"the-mobile-phone-of-the-scoundrel-who-blackmailed-a-btech-student-is-active-in-noida-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1033353-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीटेक छात्र को ब्लैकमेल करने वाले शातिर का मोबाइल नोएडा में एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीटेक छात्र को ब्लैकमेल करने वाले शातिर का मोबाइल नोएडा में एक्टिव
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव में साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विजयनगर निवासी बीटेक छात्र तनय सागर के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-59 में डेरा डाल दिया है। छात्र को जिस नंबर से व्हाॅट्सएप मैसेज व वॉयस कॉल आई थी, वह नोएडा में एक्टिव है। उधर, छात्र के लैपटॉप में पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिली।
डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस व सर्विलांस टीम ने सीडीआर के जरिये व्हाॅट्सएप व नार्मल कॉल के नंबर का डाटा खंगाला तो वह इटावा के एक गांव के पते का सिम निकाला। हालांकि सिम लगातार नोएडा में सक्रिय है। टीम आरोपी के करीब है लेकिन बहुमंजिला इमारतों की वजह से सटीक जगह नहीं मिल पा रही।
हालांकि टीम लगातार पीछा कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बता दें, साइबर ठगों से परेशान होकर कानपुर में किसी के आत्महत्या करने का संभवत: यह पहला मामला है। यही वजह है कि पुलिस इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।