{"_id":"681a6af3b70522941e06876e","slug":"the-miscreants-sitting-as-passengers-in-the-auto-robbed-the-uncle-and-nephew-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1100747-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑटो में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने मामा-भांजे से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑटो में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने मामा-भांजे से की लूटपाट
विज्ञापन
कानपुर। कैंट थानाक्षेत्र में ऑटो में सवारी बनकर बैठे बदमाश मामा-भांजे से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में चार शातिरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में की मदद से शातिरों की तलाश में जुटी है।
नर्वल के करबिगवां निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को वह भांजे प्रवीण के साथ शिवराजपुर में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वह ट्रेन से रावतपुर स्टेशन आए फिर रावतपुर से जरीब चौकी तक ऑटो में आए। दोेनों जरीब चौकी से रामादेवी जाने के लिए दूसरे ऑटो में बैठ गये। श्रवण कुमार ने बताया कि ऑटो में उनके अलावा दो अन्य लोेग भी बैठे थे। कुछ दूर चलनेे पर चालक ने रास्ते में दो और लोगों को ऑटो में बैठा लिया। सीओडी पुल पर एक शातिर ने ऑटो को पुल से बाएं घुमाने को कहा।
श्रवण नेे मना किया तो शातिर ने बताया कि उसके साथी नेे ज्यादा शराब पी ली है, उसे घर छोड़ना है। पुल उतरते ही आरोपी उन्हें सुनसान जगह ले गए। जहां शातिरों ने मारपीटकर 15 हजार रुपयेे, मोबाइल व घड़ी लूटकर भाग निकले। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।