फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The man who stole Rs 1 crore in his house was sent to Etawah Child Correctional Home

Kanpur News: अपने घर में एक करोड़ की चोरी करने वाला इटावा बाल सुधार गृह भेजा गया

Fri, 28 Feb 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The man who stole Rs 1 crore in his house was sent to Etawah Child Correctional Home
कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में अपने ही घर में एक करोड़ रुपये की चोरी करने वाले छात्र को गुरुवार को इटावा स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उसके बाकी साथियों को पुलिस ने कोर्ट में हाजिर कर जेल भेज दिया। आरोपी छात्र की आंखों में आंंसू थे। वह पुलिस से बोला - सॉरी गलती हो गई। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


छात्र ने प्लान के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसने कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। उसने पुलिस से बताया कि उसे पता नहीं था कि वह क्या कर रहा है, बस झोंक में करता चला गया।
विज्ञापन

पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र को कोर्ट में पेश करने के बाद इटावा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, उसके अन्य साथी आयुष्मणी त्रिपाठी, हिमांशु कुमार, आर्यन, आकर्ष को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बताया कि नशे का लती होने के साथ ही उसे चोरी करने की आदत भी पड़ गई थी। उसने कुछ समय पहले भी पिता का मोबाइल चुराया था। वह एक बाइक भी चुराकर बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ की चोरी की रिकवरी को लेकर फंसा पेच
एक करोड़ की चोरी की रिकवरी को लेकर पेच फंसा हुआ है। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह के अनुसार, चोरी करने महज चार लोग गए थे, लेकिन होटल में दस लोग रुके थे। नशे में कुछ युवक नकदी और कुछ जेवरात लेकर भाग गए, जो भी रिकवरी हुई है वह वीडियो रिकार्डिंग के साथ की गई है। एडीसीपी और एसीपी को जांच सौंपी गई है। पूछताछ के लिए आरोपी के पिता को बुलाया गया है। होटल में कितने लोग रहे हैं, उनका भी पता लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed