फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The insurance company failed to survey the crop loss in one and a half months.

Kanpur News: डेढ़ माह में फसल नुकसान का सर्वे नहीं कर पायी बीमा कंपनी

Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The insurance company failed to survey the crop loss in one and a half months.
कानपुर देहात। यमुना की बाढ़ में फसल नुकसान का बीमा कंपनी डेढ़ माह में भी पूरा सर्वे नहीं कर सकी है। 140 किसानों की फसल का सर्वे हो सका है। वहीं 48 दावों का सर्वे अभी बाकी है। सर्वे की देरी से आर्थिक मदद मिलने का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में सिकंदरा व भोगनीपुर तहसील क्षेत्र से होकर यमुना बहती है। जुलाई अंत में यमुना में बाढ़ आने खेत जलमग्न हो गए थे। राजपुर, मलासा व अमरौधा ब्लॉक के 42 गांवों की फसलें प्रभावित हुईं। इन गांवों में कुल 2471 किसानों ने फसल बीमा कराया है। जबकि बाढ़ में फसल बर्बादी पर 188 किसानों ने व्यक्तिगत बीमा दावा किया है।
विज्ञापन

बीमा कंपनी एचडीएफसी अर्गाे के प्रतिनिधियों ने सितंबर के दूसरे सप्ताह में पानी उतरने पर सर्वे शुरू किया। मगर सर्वे धीमा रहा। इसकी वजह से डेढ़ माह बीतने के बाद भी सर्वे पूरा नहीं हो सका है। हालात ये हैं कि केवल 140 व्यक्तिगत बीमा दावों पर फसल नुकसान का सर्वे हो सका है। जबकि 48 दावों का सर्वे होना बाकी है। इससे फसल नुकसान मुआवजा के लिए किसानों का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
वर्जन....
बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को तेजी से सर्वे के लिए कहा गया था। मगर अगस्त व सितंबर में यमुना नदी जलस्तर बढ़ने से खेत जलमग्न हो गए। इसकी वजह से सर्वे में व्यवधान पड़ा। अब खेतों से पानी उतर गया है। जल्द की सर्वे कार्य पूर्ण कराया जाएगा। - हरिशंकर भार्गव, उप निदेशक कृषि

...................
बीमित राशि का 25 फीसदी क्षतिपूर्ति देती बीमा कंपनी
उप निदेशक कृषि हरिशंकर भार्गव ने बताया कि फसल बीमा कंपनी फसल और नुकसान के नुकसान की भरपाई करती है। इसमें बीमित राशि का 25 फीसदी क्षतिपूर्ति प्रभावित किसान को मिलती है। यानी कि यदि एक लाख बीमित राशि है तो 25 हजार रुपये किसान को बीमा कंपनी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed