फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The IIT technician was engaged in September.

Kanpur News: सितंबर में हुई थी आईआईटी की टेक्नीशियन की सगाई

Mon, 16 Feb 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The IIT technician was engaged in September.
कानपुर। वेलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़कर आईआईटी की जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी (26) के खुदकुशी मामले के दूसरे दिन रविवार सुबह झारखंड से मां और भाई राहुल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। घटना से स्तब्ध परिजनों ने मीडिया से बात करने से साफ इन्कार कर दिया। शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो बेटी का चेहरे देख मां चीख पड़ी। उन्होंने कहा कि अभी पांच महीने पहले सितंबर में सगाई की थी इतनी जल्दी दुनिया से विदाई ले ली।
विज्ञापन

अंजू ने आईआईटी आवास टाइप एल रूम नंबर 102 में शनिवार को दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगा कर खुदकुशी की थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कमरे में डायरी व कागज के कुछ फटे हुए टुकड़े मिले थे। जांच में डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी को पता चला कि अंजू की उड़ीसा निवासी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में तैनात जूनियर इंजीनियर प्रताप कुमार से सितंबर में सगाई हुई थी। शनिवार को अंजू के फोन न उठा पाने पर दोनों का फोन पर ही झगड़ा हुआ। इसके बाद अंजू ने जान दे दी थी। कल्याणपुर पुलिस के अनुसार परिजन आईआईटी प्रशासन के साथ अंजू के शव को लेकर भैरव घाट पहुंचे। वहां उन्होंने विद्युत शवदाह गृह में अंजू का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed