फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The headmaster will train the school cooks by showing them films.

Kanpur News: मौनियों ने पूजा अर्चना कर तोड़ा व्रत, लट्ठमार दिवारी खेल मनाया उत्सव

Thu, 23 Oct 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The headmaster will train the school cooks by showing them films.
मूसानगर। दीपाेत्सव के बाद पारंपरिक रूप से मौन व्रत धारण कर मोर पंख लेकर मौनिया घरों से निकले। 24 घंटे तक अपने को जंगल व मंदिर में छुपाए रखा। वहां भजन कीर्तन करते रहे। मंगलवार को स्नान कर व्रत तोड़ा। अच्युत ब्रह्म धाम अखंड परम धाम में दर्शन पूजन किया। इसके बाद गांव पहुंच कर लठ्ठमार कला का प्रदर्शन कर दिवारी खेली।
विज्ञापन

यमुना व सेंगुर नदी के तटवर्ती गांवों में दीपावली पर दीपक जलने के बाद मौनौती के अनुसार पारंपरिक रूप से लोगों ने मौन व्रत धारण किया। मौन व्रत धारण करने वाले लोग मोर पंख लेकर घरों से निकले नदी के तट व आसपास के जंगल में टोली बनाकर भ्रमण करते रहे। मंगलवार दोपहर नदी में स्नान कर सभी ने अपने-अपने गांवों के बाहर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शाम को गांव की महिलाएं व पुरुष गांव के बाहर पहुंच गए। जहां मौन व्रती मौनियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

काफी संख्या में मौन व्रत धारण किए मौनिया मूसानगर स्थित आश्रम में पहुंचे और केंद्रीय राज्यमंत्री व महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति से आशीर्वाद लेकर व्रत तोड़ा। मौन व्रत धारण किए लोगों से प्रसाद पाना शुभ माना जाता है। इसलिए मौनिया जहां से निकले वहां रास्तों में महिलाएं, पुरुष सहित सभी लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद लेते रहे। इसके बाद गांवों में लट्ठमार दीवारी लाठी कला का प्रदर्शन कर मनाई गई। जिसमें लाठी कला का प्रदर्शन किया। कुंभापुर, कटरी काटर, हालिया, नयापुरवा, किसान मोहल्ला, आढन, पथार, सहाबापुर, क्योंटरा बांगर, भिठरिया, सिहारी, सरौटा सहित गांवों में प्रमुख रूप से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed