फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The headmaster does not know the number of students and the name of the country to the children

Kanpur News: प्रधानाध्यापक को नहीं पता छात्र संख्या और बच्चों को देश का नाम

Sat, 04 Oct 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The headmaster does not know the number of students and the name of the country to the children
रूरा। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को किशुनपुर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए न्याय पंचायत स्तर की जन चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में पहुंचीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने संविलियन विद्यालय भटौली की छात्राओं से देश का नाम पूछा, तो उन्होंने रूरा बताया। वहीं, जब प्रधानाध्यापक से स्कूल में पंजीकृत छात्रों की संख्या पूछी तो वह सही जानकारी नहीं दे सके। राज्यमंत्री ने स्कूल के स्टॉफ को फटकार लगाए जाने के साथ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

जन चौपाल में राज्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग का आकलन किया। इस दौरान भटौली के संविलियन स्कूल के प्रधानाध्यापक से जब पंजीकृत बच्चों की संख्या मांगी तो वह इधर-उधर देखते रहे और सही जवाब नहीं दे सके। राज्यमंत्री के फटकार लगाए जाने पर कहा कि स्कूल में अभी जल्द ही तैनाती हुई है। इसलिए जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं जब कक्षा चार के बच्चों से देश का नाम पूछा तो किसी ने रूरा तो किसी ने कानपुर बताया। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं शिक्षक बच्चों के जीवन को अंधेरे की तरफ ढकेल रहे हैं। विभाग को पत्र लिख ऐसे शिक्षकों को खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जाएगा। बीईओ मनोज पटेल ने कहा कि एक सितंबर को निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक को अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौपाल में भटौली, किशुनपुर, अंबरपुर, सराय, गदनपुर, जगनपुर, धनीरामपुर, सर्वा टप्पा तिगाई व गुटैया को रोस्टर के तहत ग्राम स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित होना था। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, राजस्व, बिजली व राशन कोटेदार, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नदारद रहीं। राज्यमंत्री ने कहा कि गायब रहने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। यहां ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, बीडीओ प्रदीप कुमार, एडीओ हरीश राठौर, एडीओ पंचायत आदित्य शुक्ला, थाना प्रभारी अमित शुक्ला, पीआरडी ब्लॉक अधिकारी आरती देवी, महिला थाना प्रभारी सुषमा देवी, ब्रह्मराज, राम सिया, संजय द्विवेदी, दिनेश व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed