फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The government will strengthen the pharma industry in the state including Bundelkhand.

Kanpur News: बुंदेलखंड समेत प्रदेश में फार्मा इंडस्ट्री को मजबूत करेगी सरकार

Tue, 06 Jan 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The government will strengthen the pharma industry in the state including Bundelkhand.
कानपुर। प्रदेश सरकार की ओर से हैदराबाद में सोमवार को फार्मा कंपनियों और उद्योग संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की गई। तीन दिवसीय इस बैठक का मुख्य उद्देश्य फार्मा कारोबारियों से प्रदेश के अन्य जिलों की फार्मा इकाइयों में निवेश कराना है जिससे फार्मा के क्षेत्र में प्रदेश बेहतर हो सके।
विज्ञापन


बैठक में शामिल होने गए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि यह तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक है। फार्मा इंडस्ट्री के हब हैदराबाद के फार्मा उद्योग से जुड़े उद्यमियों को यूपी के बुंदेलखंड, पश्चिमी सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर निवेश के लिए तैयार करना है। इस दाैरान डॉ. रेड्डीज़, ऑरोरे लाइफ साइंस, रामकी ग्रुप, फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की गई। बैठकों का उद्देश्य राज्य में फार्मास्युटिकल विनिर्माण, चिकित्सा अनुसंधान तथा सतत औद्योगिक अवसंरचना में निवेश की संभावनाओं का अन्वेषण करना है। सरकार की ओर से निवेश के लिए तैयार ललितपुर फार्मा पार्क, हाथरस औद्योगिक क्षेत्र, बुलंदशहर और संडीला जैसे स्थलों को प्रस्तुत किया गया। इस पर कंपनियों ने विनिर्माण इकाइयों की स्थापना, अनुसंधान सहयोग तथा अवसंरचना भागीदारी में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

अवनीश अवस्थी ने बताया कि कंपनियों और औद्योगिक संगठनों को अगले महीने तीन फरवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले फार्मा कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कॉन्क्लेव निवेश अवसरों को प्रदर्शित करने, फार्मास्युटिकल विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार के उभरते केंद्र के रूप में उत्तर प्रदेश की भूमिका को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed