{"_id":"62dc3f021cdade2318021386","slug":"the-girl-was-beaten-up-in-protest-against-molestation-in-fatehpur-the-victim-complained-to-the-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छेड़खानी के विरोध में युवती को पीटा, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छेड़खानी के विरोध में युवती को पीटा, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
Sun, 24 Jul 2022 12:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:04 AM IST
सार
जाफरगंज थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर अकेली युवती के साथ तीन युवकों के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। वहीं, विरोध करने पर युवती के साथ युवकों ने मारपीट की। पीड़ित ने थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में घर में घुसकर युवती के साथ गांव के तीन युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती की पिटाई की गई। मारपीट में युवती का सिर फट गया। थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर एसपी से युवती ने शिकायत की है।
विज्ञापन
जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शिकायती पत्र देकर बताया कि 21 जुलाई को घर में अकेली थी। उसकी मां किसी काम से घर के बाहर गई थी। गांव के रहने वाले तीन युवक घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो तीनों भाग निकले। पिटाई से सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई। थाने में छेड़खानी और मारपीट की तहरीर दी गई। पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। सीओ जाफरगंज प्रगति यादव ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन