फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The family members went to see the fair, the young man committed suicide by hanging himself.

Kanpur News: परिवार के लोग गए मेला देखने, युवक ने फंदा लगा दी जान

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
The family members went to see the fair, the young man committed suicide by hanging himself.
कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के फत्तेपुर रोशनाई में मंगलवार शाम एक युवक ने कमरे के अंदर पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग पास में लगे दशहरा का मेला देखने गए थे। लौट कर घर आए तो शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फत्तेपुर रोशनाई निवासी शिव सिंह (30) पुत्र मुन्नू खेती किसान व मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम उसका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता मुन्नू व छोटे भाई कपिल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में लिया। पिता ने बताया कि तीन बेटाें में शिव सिंह दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा बेटा कपिल व छोटा बेटा राजकुमार अलग रहते हैं। वह भी पत्नी सुखदेवी के साथ अलग रहता है। शिव सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी। उसके न आने पर बेटा परेशान था। मंगलवार शाम को परिवार के सभी लोग दशहरा का मेला देखने के लिए रनियां चले आए। घर पर शिव सिंह अकेला था। वापस लौट कर घर पहुंचे तो आवाज देने पर वह कुछ नहीं बोला। अंदर जाकर देखा तो शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। इधर पति का मौत की जानकारी पर पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां सुखदेवी व परिवार के अन्य लोग बिलखते रहे। मृतक के दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष रनियां महेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंच कर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed