{"_id":"6106fa8a8ebc3e842c42515a","slug":"the-dead-body-of-the-old-man-who-went-to-see-the-house-was-found-on-the-roof-akbarpur-news-knp643760435","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान देखने गए वृद्ध का छत पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान देखने गए वृद्ध का छत पर मिला शव
विज्ञापन
डेरापुर। रामपुर गांव में मकान देखने गए वृद्ध के न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो शव छत पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामपुर गांव निवासी किसान राजेंद्र (60) डेरापुर कस्बे के ताजनगर मोहल्ले में मकान बना कर रह रहे थे। राशन कोटेदार होने के चलते उनका आए दिन गांव आना जाना रहता था। दो दिन पूर्व हुई बरसात के चलते शनिवार को वह गांव स्थित खेत व मकान देखने गए थे। देर रात तक ताजनगर वापस न आने पर उनकी तलाश की गई, तो शव गांव में बने मकान की छत पर पड़ा मिला।
जानकारी पर परिवारीजन रोने बिलखने लगे और छत से शव को उतार कर डेरापुर आवास ले आए। रविवार को मृतक के भतीजे सौरभ की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। हल्का दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)