{"_id":"5d90fe818ebc3e0131499415","slug":"the-crooks-ran-away-after-the-child-shouted-kanpur-news-knp516713677","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के चिल्लाने पर छोड़कर भागे अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के चिल्लाने पर छोड़कर भागे अपहरणकर्ता
विज्ञापन
कालपी। देर शाम घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय मासूम को दो बदमाशों ने उठाने का प्रयास किया, पर बच्चे के चिल्लाने पर छोड़कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला आलमपुर निवासी चंद्रशेखर का पुत्र तेजस (6) घर के बाहर खेल रहा था और घर के सभी सदस्य घर के अंदर काम निपटा रहे थे, तभी दो लोग आए और पूछा कि पापा घर पर हैं। तेजस ने कहा कि पापा अभी आए नहीं हैं। इतना सुनते ही एक बदमाश ने मुंह दबाकर उसे उठाने का प्रयास किया तो उसने हाथ में काटकर चिल्लाना शुरू कर दिया।
जिससे वे लोग हड़बड़ा गए और पकड़े जाने के डर से कान की बाली उतारकर भाग निकले। जब परिजन घर से बाहर आए तो तेजस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पिता चंद्रशेखर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और आसपास पूछताछ कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।