फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The criminal was shot in the encounter, three arrested, both were planning to carry out the incident

Orai: बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली...तीन गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों, अवैध असलहे बरामद

Fri, 08 Mar 2024 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Mar 2024 10:24 AM IST
सार

Orai News: पुलिस की गोली से घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, पकड़े गए बदमाशों से 315 बोर के दो तमंचे, 315 बोर की एक राइफल, 10 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
The criminal was shot in the encounter, three arrested, both were planning to carry out the incident
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में बाइक से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को पर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से अवैध असलहे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर डकोर पुलिस गुरुवार की रात हमीरपुर सीमा के आसपास चेकिंग कर रही थी।  इस दौरान बाइक सवार संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिए, जो अचानक भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया, तो वह जैसारी मोड़ नहर पुलिया के पास जाकर छिप गए।
विज्ञापन

इस दौरान जब पुलिस उनके नजदीक पहुंची, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और तीन बदमाशों सुघर सिंह निवासी ग्राम जैसारी खुर्द थाना डकोर, मोहम्मद मंसूरी निवासी सरावन थाना गोहन और सुधीर सिंह निवासी ग्राम सोहरापुर कालपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही
इस दौरान पुलिस की गोली पर में लगने से बदमाश सुघर सिंह घायल हुआ, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए भेजा है। पकड़े गए बदमाशों से 315 बोर के दो तमंचे, 315 बोर की एक राइफल, 10 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed