{"_id":"672736c99778e976f00117cc","slug":"the-countrys-largest-ashoka-pillar-will-be-built-in-kannauj-tourism-department-conducted-a-survey-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कन्नौज में बनेगा देश का सबसे विशाल अशोक स्तंभ, दो बीघा में होगा निर्माण…पर्यटन विभाग ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कन्नौज में बनेगा देश का सबसे विशाल अशोक स्तंभ, दो बीघा में होगा निर्माण…पर्यटन विभाग ने किया सर्वे
Sun, 03 Nov 2024 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:10 PM IST
सार
Kannauj News: जिले में देश का सबसे विशाल अशोक स्तंभ बनेगा। दो बीघा में बनने वाले 101 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ के लिए पर्यटन विभाग ने सर्वे किया है। इसे बनाने के लिए मिर्जापुर के मूर्तिकार से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य व अन्य
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में छिबरामऊ देहात के ग्राम लक्षीराम नगला में देश का सबसे विशाल 101 फिट ऊंचे अशोक स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा। दो बीघा में बनने वाले अशोक स्तंभ के लिए पर्यटन विभाग सर्वे कर चुका है। अभी देश का सबसे बड़ा यानी 30 फिट ऊंचा अशोक स्तंभ यमुनानगर के टोपरा कलां गांव में स्थित है।
विज्ञापन
अशोक स्तंभ के निर्माण की कार्ययोजना पर शनिवार को विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासंता बुद्ध विहार संकिसा के भिक्षु चेतसिक बोधि ने कहा कि अशोक स्तंभ के निर्माण से इस क्षेत्र की आन बान शान बढ़ेगी।
विज्ञापन
तथागत बुद्ध विहार सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य ने बताया कि एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऐतिहासिक अशोक स्तंभ के साथ तथागत बुद्ध विहार का निर्माण भी कराया जाएगा। इसे बनाने के लिए मिर्जापुर के मूर्तिकार से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन