{"_id":"60e9fe8b8ebc3e859e062f0b","slug":"the-condition-of-the-young-man-deteriorated-due-to-beating-akbarpur-news-knp6394476194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से युवक की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से युवक की बिगड़ी हालत
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रेम प्रसंग में पेड़ से बांधकर की गई पिटाई से अनुसूचित जाति के युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर शाम डीएम व एसपी ने अस्पताल में जाकर युवक से जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव निवासी सरमन का पास के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। बीती 5 जुलाई को वह गांव में युवती से मिलने गया था। इसी दौरान गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर बर्बरतापूर्वक पीटा था। उस दौरान युवक के नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया गया।
युवक बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसपर डंडों की बौछार होती रही। घटना के चार दिन बाद शुक्रवार को युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं घर में युवक की हालत बिगड़ने पर शनिवार को उसे जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
देर शाम पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी केशव कुमार चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर युवक व परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, कोतवाली पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी रही। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।