{"_id":"578e89174f1c1b217fc4bd14","slug":"the-city-has-17-square-clean-many-one-way-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 17 चौराहे होंगे साफ, कई रास्ते वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 17 चौराहे होंगे साफ, कई रास्ते वन-वे
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहद व्यस्त माने जाने वाले कल्याणपुर-पनकी रोड को वन-वे किया जाएगा। जीटी रोड पर जाम का बड़ा कारण बनी कल्याणपुर सब्जी, फल मंडी भी हटाई जाएगी। इसका मसौदा यातायात विभाग ने तैयार कर लिया है।
बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग में वन-वे लागू करने पर फैसला लिया जा सकता है। इससे जीटी रोड और आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को सुधारने का स्थायी समाधान बुधवार को निकाला जाएगा। इसी सिलसिले में डीएम कौशलराज शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन
एसएसपी शलभ माथुर और नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह की मौजूदगी वाली मीटिंग में शहर के 17 बड़े चौराहों से अतिक्रमण हटाने का फैसला होगा। इसकी सूची अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम), पुलिस क्षेत्राधिकारी और नगर निगम के जोनल अधिकारियोें ने तैयार की है। यही सूची जिलाधिकारी की मीटिंग में रखी जाएगी।
चौराहों पर से अवैध टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड भी हटाए जाएंगे। यह पहला मौका है, जब यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और केडीए ने संयुक्त मोर्चा बनाया है।
और भी वन-वे लागू होंगे
यातायात को सुचारु बनाने के लिए जीटी रोड से सटे रावतपुर-देवकी चौराहा रोड काकादेव (रेव मोती के सामने वाली सड़क) को भी वन-वे किया जाएगा।
गीता नगर रेलवे क्रॉसिंग रोड, नौ नंबर रेलवे क्रॉसिंग रोड, गुरुदेव पैलेस रेलवे क्रॉसिंग रोड, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) रेलवे क्रॉसिंग रोड और आवास विकास परिषद रेलवे क्रॉसिंग रोड भी वन-वे होगा। यह काम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। गुमटी नंबर-5 और कोकाकोला रेलवे क्रॉसिंग रोड को वनवे किए जाने का प्रस्ताव है।
जाजमऊ-रावतपुर तक भरें फर्राटा
ट्रैफिक प्लान के मुताबिक जाजमऊ से लेकर रावतपुर तक की व्यवस्था ऐसी होगी कि सिर्फ सिग्नल पर ही वाहन रुकेंगेे। कहीं जाम नहीं मिलेगा। इन रूटों पर मोबाइल पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
माल रोड से हटेंगे टेंपो ई-रिक्शा
मालरोड से रॉकेट तिराहे के बीच चलने वाले टेंपो और ई-रिक्शों को भी हटाया जाएगा। इनकी वजह से नरोना चौराहा और बीएनडी कॉलेज के पास भीषण जाम लगता है।
इन चौराहों से हटेगा अतिक्रमण
टाटमिल, अफीमकोठी, जरीब चौकी, कल्याणपुर, रावतपुर, बड़ा चौराहा, कारसेट, नरोना, गुमटी नंबर पांच, नौबस्ता, विजय नगर, रामादेवी, पनचक्की, घंटाघर, महिला थाने से डीएवी, सीओडी क्रासिंग और मोतीझील।
खींची जाएगी सफेद पट्टी
माल रोड से परेड चौराहे तक सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी बनाई जाएगी। यह फैसला अवैध पार्किंग रोकने के लिए किया जाएगा। इस पट्टी के अंदर वाहन खड़े किए गए तो उनका चालान होगा। गाड़ी खींचकर पुलिस लाइन ले जाई जाएगी।