फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The child playing sat between the wheels of the coach, came to Hardoi from Lucknow, RPF did the rescue

UP: खेल रहा बच्चा कोच में पहियों के बीच बैठा, लखनऊ से आ गया हरदोई...चाइल्ड हेल्पलाइन व RPF ने किया रेस्क्यू

Sat, 20 Apr 2024 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Apr 2024 07:57 PM IST
सार

Hardoi News: जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अजय शुक्रवार को खेलते-खेलते मालगाड़ी के कोच के नीचे बैठ गया था। तभी ट्रेन चल पड़ी और हरदोई तक आ गया। आरपीएफ के जवान ने बच्चा का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
The child playing sat between the wheels of the coach, came to Hardoi from Lucknow, RPF did the rescue
मालगाड़ी के कोच से बच्चे का रेस्क्यू करता आरपीएफ जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में पटरी पर खड़ी मालगाड़ी में खेलते-खेलते एक बच्चा कोच में दोनों पहियों के बीच की खाली जगह पर बैठ गया। अचानक मालगाड़ी चल दी और बच्चा लखनऊ से हरदोई आ गया। कोच में पहियों के पास बच्चा बैठे होने की जानकारी पर चाइल्ड हेल्पलाइन और आरपीएफ व जीआरपी ने रेस्क्यू कर बच्चे को कोच से सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन

कोयला लेकर लखनऊ से रौजा जा रही मालगाड़ी के कोच में दोनों पहियों के बीच की जगह पर एक बच्चा बैठे होने की जानकारी पर टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई स्टेशन पर आरपीएफ के जवान ने बच्चा का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन

बच्चे ने अपना नाम अजय और पिता का नाम पूरन बताया है। पूरन लखनऊ में राजाजी पुरमआलम नगर में झोपड़ी डालकर रहते हैं और मांग कर खाते हैं। जांच में पता चला की पूरन की पत्नी चार बच्चों और पति को छोड़कर कहीं चली गई है। अजय शुक्रवार को खेलते-खेलते मालगाड़ी के कोच के नीचे बैठ गया था।



बाल गृह में रखने का निर्णय लिया
तभी ट्रेन चल पड़ी और हरदोई तक आ गया। बच्चा डरा-सहमा हुआ था। बताया कि बच्चे को बाल कल्याण समिति में लाया गया। समिति ने बच्चा को बाल गृह में रखने का निर्णय लिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक अनूप तिवारी व टीम को बच्चे को बाल गृह पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed