फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The brides first husband arrived at time of farewell grooms side created ruckus the palanquin returned empty

Kanpur: विदाई के समय पहुंचा दुल्हन का पहला पति, वर पक्ष का जोरदार हंगामा…खाली डोली लौटी, पढ़ें मामला

Sat, 15 Feb 2025 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Feb 2025 08:43 AM IST
सार

Kanpur News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो युवती ने भी शादी होने की बात स्वीकार करते हुए विदाई करने से मना कर दिया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बरात को लौटना पड़ा। हालांकि दुल्हन अभी पहले दूल्हे के साथ भी नहीं गई है। वह माता-पिता के साथ घर चली गई।

विज्ञापन
The brides first husband arrived at time of farewell grooms side created ruckus the palanquin returned empty
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी में गुरुवार सुबह फेरों के बाद विदाई के समय अचानक दुल्हन का पहला पति आ धमका और शादी का विरोध करने लगा। इस पर हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन ने भी विदाई से इन्कार कर दिया। बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। काफी देर तक विवाद के बाद खाली डोली लेकर दूल्हे को लौटना पड़ा।

विज्ञापन

चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां चौकी अंतर्गत बुधवार की रात को एक गेस्ट हाउस में शादी थी। चकेरी का ही रहने वाला दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। द्वारचार के बाद फोटो खींची गईं। रात में फेरे भी हो गए। गुरुवार सुबह विदाई के समय दुल्हन का पहला पति पहुंच गया और हंगामा करने लगा।

विज्ञापन

वर पक्ष ने भी हंगामा शुरू कर दिया
बताया कि उसने युवती से करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन, कुछ माह पहले विवाद के चलते उसने युवती को छोड़ दिया था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। दुल्हन के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चलने पर वर पक्ष ने भी हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पहले दूल्हे के साथ भी नहीं गई है दुल्हन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो युवती ने भी शादी होने की बात स्वीकार करते हुए विदाई करने से मना कर दिया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बरात को लौटना पड़ा। हालांकि दुल्हन अभी पहले दूल्हे के साथ भी नहीं गई है। वह माता-पिता के साथ घर चली गई।

विज्ञापन

किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली
सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने बताया कि विदाई के दौरान युवती के पहले पति ने आकर शादी का विरोध किया था। साथ ही युवती ने भी विदाई करने से मना कर दिया, जिस पर बरात लौट गई। फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed