फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   the bridegroom broke the relationship by telling that the number is less in the inter

इंटर में कम है नंबर, नहीं करेंगे शादी: गोद भराई के बाद बरात लाने से इनकार, दुल्हन बोली- दहेज की बढ़ाई मांग

Tue, 28 Feb 2023 09:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Feb 2023 09:26 PM IST
सार

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शादी टूटने का अनोखा मामला सामने आया है। बता दें कि इंदरगढ़ क्षेत्र की युवती का ठठिया क्षेत्र के युवक से रिश्ता तय हुआ था। वर पक्ष ने गोद भराई के बाद नंबर कम बताकर बरात लाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
the bridegroom broke the relationship by telling that the number is less in the inter
शादी, विवाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की की शैक्षिक  मार्कशीट में नंबर कम होने की बात बताकर रिश्ता तोड़ना चाह रहे हैं। इससे परेशान होकर लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के उदैयापुर गांव निवासी प्रहलाद ने बताया कि उनसे अपनी पुत्री सोनी की शादी थाना ठठिया क्षेत्र के बगंवा गांव निवासी रामशंकर के लड़के सोनू के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद चार दिसंबर 2022 को गोद भराई की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

गोद भराई में उसने 50 हजार रुपये व करीब 15 हजार रुपये की सोने की अंगूठी दी थी। इसके अलावा भी रस्म में 60 हजार रुपये खर्च हुआ था। गोद भराई के कुछ दिनों बाद लड़के पक्ष के लोग दहेज की मांग बढ़ा दी। जब उसने इंकार कर दिया, तो वह  अब लड़की के इंटर की मार्कशीट में नंबर कम बताकर शादी तोड़ने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी लड़के वाले अपनी मांग पर अड़े हैं, जिससे परेशान होकर लड़की के पिता प्रहलाद ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा। अगर नहीं मानेंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed