फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bride who came to her maternal home in Hardoi absconded with her lover, ran away with cash and jewellery, police engaged in search

Hardoi News: मायके आई दुल्हन प्रेमी संग फरार, घर से नकदी-जेवर लेकर भागी, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 29 Jun 2022 08:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Jun 2022 08:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के चार दिन बाद मायके आई दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। वो घर से जेवर, कपड़े और सामान लेकर भागी है। 

विज्ञापन
The bride who came to her maternal home in Hardoi absconded with her lover, ran away with cash and jewellery, police engaged in search
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में एक चौंकाने वाला सामने आया है। शादी के चार दिन बाद मायके आई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। मिली जानकारी के अनुसार, शाहाबाद कस्बे में शादी के महज चार दिन के बाद मायके से दुल्हन नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। 

विज्ञापन

परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की शादी 22 जून को हुई थी। 26 जून को वह चौथी की विदा होकर अपने मायके आई थी। शादी के चार दिन बाद वह शादी में चढ़ावे के जेवर और 50 हजार नकद लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। 
विज्ञापन

बहू के फरार होने की सूचना मिलते ही ससुरालियों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद उसका सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने पूर्व सभासद के बेटे पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि प्रेमी-युगल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed