फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   the bride was adamant on the insistence of marriage in Kannauj

'मेरी शादी करवाओ': दुल्हन शादी की जिद पर अड़ी, हाई वोल्टेज ड्रामा, परिजनों ने लौटाई बारात, जानिए फिर क्या हुआ

Tue, 04 Oct 2022 08:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Oct 2022 08:25 PM IST
सार

सौरिख थाना क्षेत्र में एक बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी की जिद पर अड़ गई। दरअसल, किसी बात को लेकर दुल्हन के ही परिजनों ने शादी से मना कर दिया। वहीं, दूल्हे का आरोप है कि परिजन उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं।

विज्ञापन
the bride was adamant on the insistence of marriage in Kannauj
चढ़ावे का सामान दिखाते दूल्हा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र में ईजलपुर गांव से दूल्हा छिबरामऊ के एक मोहल्ले में बारात लेकर आया था। किसी बात को लेकर दुल्हन के परिजनों ने शादी करने इनकार कर दिया। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। आधार कार्ड में दुल्हन नाबालिग होने पर पुलिस ने शादी कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

वहीं दुल्हन शादी की जिद पर अड़ गई। काफी देर चली पंचायत के बाद बगैर दुल्हन बारात लौट गई। थाना क्षेत्र के ईजलपुर गांव निवासी सुरजीत की शादी एक साल पहले छिबरामऊ के एक मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। तीन अक्तूबर को दूल्हा परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया।

विज्ञापन

तभी दुल्हन के परिजनों ने किसी बात को लेकर शादी से इंकार कर दिया। बाद में दुल्हन दूल्हे के साथ कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में दुल्हन शादी करने की जिद पर अड़ गई। अभिलेखों में दुल्हन की उम्र कम होने पर पुलिस ने शादी कराने से मना कर दिया। उसके बाद दूल्हा बगैर दुल्हन के वापस लौट गया।

दूल्हे का आरोप परिजन दूसरी जगह करना चाहते शादी
बारात वापस लौटने पर दूल्हा ने वधू पक्ष पर जबरिया दूसरी जगह शादी करने के आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले एक साल से उसकी दुल्हन से फोन पर बात होती रही। इस बीच उसने कई बार दुल्हन के परिजनों की आर्थिक मदद की। दुल्हन उससे शादी करने को तैयार है, जबकि उसके परिजन पैसों के लालच में दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed