{"_id":"5d5e7e388ebc3e6c2c2e35c5","slug":"the-body-of-woman-was-taken-out-of-the-grave-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार के 41 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार के 41 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, ये है पूरा मामला
Thu, 22 Aug 2019 06:01 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में अंतिम संस्कार के 41 दिन बाद एक महिला का शव कब्र से निकाला गया। जानकारी के अनुसार मायके वालों ने मौत की वजह पर संदेह जताते हुए डीएम से शिकायत की थी।डीएम ने शव निकलवाने और पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है।
झिहई बीघापुर निवासी रीना (30) पत्नी सलीम की 12 जुलाई 2019 को पीएचसी में डिलीवरी हुई थी। खून की कमी के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। ससुराल और मायके पक्ष के आपसी तालमेल पर शव को ससुरालीजनों ने अपने पैतृक गांव बीघापुर सातन स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था।
घटना के कुछ दिन बाद मृतका के पिता हड़हा अचलगंज निवासी दोस्त मोहम्मद ने बेटी की मौत को संदिग्ध मानते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कब्र से शव निकलवाने और पोस्टमार्टम की मांग की। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सातन गांव स्थित कब्रिस्तान से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।