{"_id":"634170826ff9ff5f9f4bff97","slug":"the-body-of-the-student-was-found-hanging-in-the-garden-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बाग में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार थी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बाग में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार थी बेटी
Sat, 08 Oct 2022 06:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 08 Oct 2022 06:14 PM IST
सार
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में शनिवार दोपहर एक छात्रा का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली के रामपुर ह्रदय गांव में शनिवार की दोपहर छात्रा का शव आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजन ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर हृदय निवासी संध्या (14) कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतका के पिता हरिओम ने बताया कि बेटी काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार रह रही थी। शहर के अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसे आराम नहीं मिल रहा था। बीमारी से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।