{"_id":"67f41ebe44af8dcf1e0e2007","slug":"the-body-of-a-young-woman-found-hanging-from-a-noose-after-she-returned-from-her-aunts-daughters-wedding-etawa-news-c-216-1-etw1002-123691-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुआ की बेटी की शादी से लौटी \nयुवती का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुआ की बेटी की शादी से लौटी युवती का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
बकेवर। बुआ की बेटी की शादी से लौटी युवती का शव घर में बने भूसे के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आई है। युवती ने क्यों जान दी है, इस बारे में परिजन कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। पूछताछ की जा रही है।
बिजौली चौकी क्षेत्र के गांव आमहार निवासी दिनेश कुमार दोहरे रविवार रात को परिवार के साथ कस्बे में स्थित एक गेस्ट हाउस में बहन की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पत्नी और बेटी काजल उर्फ सबी (20) के साथ देर रात लगभग डेढ़ बजे घर लौट आए थे। सोमवार सुबह दिनेश उठे तो बेटी दिखाई नहीं दी। वह तलाशते हुए भूसे वाले कमरे में पहुंचे तो वहां छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर काजल का शव लटक रहा था। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी।
इस पर बकेवर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी, बिजौली चौकी प्रभारी अलख निरंजन मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ की जा रही है। वह युवती के मरने का कोई सही कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।