फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   the auto collided with a tree and overturned in Bamba in Etawah, two died and three injured

इटावा में सड़क हादसा: अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराकर बंबा में पलटा, दो की मौत और तीन घायल

Thu, 25 Aug 2022 09:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Aug 2022 09:31 PM IST
सार

इकदिल थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराकर बंबा में पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंबा में घंटों तक सवारों की तलाश करी। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
the auto collided with a tree and overturned in Bamba in Etawah, two died and three injured
इटावा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के भरथना मार्ग पर कैशवपुर कला गांव के सामने गुरुवार को ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और सड़क किनारे बंबे में पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बंबे में किसी और के होने की आशंका पर पुलिस एक घंटे तक तलाश कराती रही। दोपहर 12 बजे सवारियां लेकर ऑटो औरैया की ओर जा रहा था। ऑटो में चालक समेत कुल पांच लोग थे। कैशवपुर कला गांव के सामने चालक ऑटो से संतुलन खो बैठा और पेड़ से टकराने के बाद बंबे में जा घुसा।

विज्ञापन

ऑटो पलटने से औरैया के परसादी निवासी सरदार अली (50) की डूब कर मौत हो गई। भरथना के जलाल का नगला निवासी दयावती (40), नगला पाए निवासी उमेश (34), कानपुर देहात के रसूलाबाद के कनपटीयापुर निवासी अजीत पांडे (50) और औरैया के अछल्दा के पदमपुर गांव निवासी मोहनलाल (55) घायल हो गए।

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सरदार अली के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मोहनलाल की भी मौत हो गई। सरदार अली किसान थे और सैफई आयुर्विज्ञान विवि से दवा लेकर लौट रहे थे। वहीं, मोहनलाल राजमिस्त्री थे और इटावा एक निजी अस्पताल में दवा लेने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed