फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The accident in Jammu and Kashmir took away the sun of the district

Kanpur News: जम्मू-कश्मीर में हुए हादसे ने छीना जिले का सूरज

Wed, 07 May 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The accident in Jammu and Kashmir took away the sun of the district
शहीद सूरज सिंह यादव की फाइल फोटो ।  - फोटो : शहीद सूरज सिंह यादव की फाइल फोटो ।
चकरनगर। जम्मू-कश्मीर के तंगदार बॉर्डर पर तैनात हवलदार सूरज सिंह यादव दर्दनाक हादसे में शहीद हो गए। घटना मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे तब हुई जब वह सेना के वाहन से एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जिले के प्रेम का पुरा निवासी सूरज सिंह यादव (34) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूरज सिंह वर्ष 2009 में सागर जिले से सेना में छह महार बॉडर्स आर्मी बटालियन के जरिए भर्ती हुए थे। वह पिछले एक वर्ष से जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील तंगदार क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद सूरज सिंह अपने पीछे पत्नी नीलम के साथ एक 12 वर्षीय बेटी शीतल यादव और आठ वर्षीय बेटा अज्जू यादव को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने शहीद के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान दिए जाने की तैयारी की जा रही है। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया अभी सरकारी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के पिता रिटायर कैप्टन वीर सिंह यादव ने बताया कि बेटा सूरज तंगदार बॉर्डर पर शहीद हो गया है। उसका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह पैतृक गांव प्रेम का पुरा में पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed