Terrorist Habibul: सैफुल्ला का नेपाली मौलाना से कनेक्शन आया सामने, दोनों ही दीनी तालीम के नाम पर भड़काते थे
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्लाह ने एटीएस की पूछताछ में कई और राज खोले हैं। सैफुल्ला का नेपाली मौलाना से कनेक्शन भी सामने आया है, जिसके बारे आईबी और एलआईयू की टीमें जानकारियां खंगाल रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैश-ए-मोहम्मद संगठन के नेटवर्क में काम करने वाले आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला के एक साल पहले नेपाल मूल के रहने वाले मौलाना फिरोज आलम से कनेक्शन आईबी और एलआईयू की टीमें खंगाल रही हैं। दोनों का काम करने का तरीका एक जैसा है। दोनों ही मस्जिदों में पेश इमाम थे। मदरसों में दीनी तालीम के नाम पर बच्चों को देश के खिलाफ भड़काते थे।
नेपाल मूल के मौलाना फिरोज आलम 21 सितंबर 2021 को गिरफ्तार हुआ था। वह गाजीपुर थाने के कस्बा स्थित बड़ी मस्जिद में पेशे इमाम था। यहां कई सालों से रहता था। उसने मूल पता छिपाकर भारत की नागरिकता हासिल कर ली थी। उसने पासपोर्ट समेत तमाम दस्तावेज कूटरचना कर बनवा लिए थे। उस पर धर्मपरिवर्तन कराने का भी आरोप लगा था। वह मदरसों में बच्चों को पढ़ाता भी था।
उसका आतंकी हबीबुल से मौलाना का कनेक्शन टीमें खंगालने में जुटी हैं। टीमों को शक है कि मौलाना और हबीबुल के बीच कनेक्शन हो सकता है। एटीएस से पूछताछ में आतंकी हबीबुल ने लड़कों को जेहाद के लिए उकसाने की बात कबूली है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा निवासी हबीबुल को एटीएस लखनऊ ने 13 अगस्त को नई बस्ती इलाके से पकड़ा था।
राह-ए-हिदायद ग्रुप में आते थे वीडियो
एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे आका से हबीबुल राह-ए- हिदायद ग्रुप से जुड़ा था। उसी ग्रुप में आने वाले वीडियो बच्चों को भड़काने के लिए दिखाता था। महाराष्ट्र, गुजरात में करीबी रहते हैं। उनकी भी टीमें तहकीकात कर रही हैं।
पहले भी सामने आए मामले
- ढाई दशक पहले जिले में आतंकवादी संगठन सिमी की गतिविधियां पाई गई थीं।
- 2017 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सलीम को एटीएस ने पकड़ा था। वह हथगाम थाने का रहने वाला था। रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था।
- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन रखने वाले धर्म परिवर्तन के आरोपी मौलाना उमर गौतम को एटीएस ने 21 जून 2021 को गिरफ्तार किया था। उमर गौतम फतेहपुर के रमवां गांव का रहने वाला था।