फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Principal granted bail in Tejas death case.

Fatehpur News: तेजस की मौत के मामले में प्रधानाचार्य को मिली जमानत

Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Principal granted bail in Tejas death case.
फतेहपुर। कक्षा 12 के छात्र तेजस की मौत के मामले में जेल में निरुद्ध सरस्वती बाल मंदिर रघुवंशपुरम के प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को सोमवार को अदालत से जमानत मिल गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने सक्षम त्रिवेदी और स्कूल प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकदमे में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा जोड़ी। इसी बात को बचाव पक्ष ने जमानत का प्रमुख आधार बनाया। पुलिस ने जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज शामिल किए।
विज्ञापन

फुटेज में शहर के सिविल लाइंस निवासी तेजस परीक्षा के बाद विद्यालय से बाहर निकलता दिखा। इसके बाद वह सौरा क्षेत्र में घायल अवस्था में मिला था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के तथ्य सामने आए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर सक्षम त्रिवेदी का जमानत प्रार्थनापत्र मंजूर कर लिया। दूसरे आरोपी के खिलाफ विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed