फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   terrorist saifullah encounter starts probe father sartaj reacted

एनकाउंटर जांच को लेकर आतंकी सैफुल्लाह के पिता सरताज ने दिया बड़ा बयान

Mon, 03 Apr 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
terrorist saifullah encounter starts probe father sartaj reacted
सैफुल्ला के पिता सरताज

लखनऊ में आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार द्वारा दिए गए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पर पिता सरताज अहमद ने शनिवार शाम कानपुर में अपनी प्रतिक्रिया दी। जाजमऊ स्थित अपने घर में सरताज ने कहा कि हमने किसी भी तरह की जांच की कोई मांग नहीं की थी। योगी सरकार के आदेश के बाद जो अब मजिस्ट्रेटी जांच हो रही है उससे हम संतुष्ट हैं।  

विज्ञापन

सरताज ने कहा कि हम योगी सरकार के काम से संतुष्ट हैं, सैफुल्ला की मौत का कोई मलाल नहीं। हम अपनी तरफ से कोई जांच नहीं कराना चाहते हैं। घर पर एनआईए, एटीएस भी आई लेकिन कभी किसी ने परेशान नहीं किया। घर की कई बार तलाशी ली गई और दस्तावेज इकट्ठे करके पुलिस ने अपने पास रख लिए। सरताज ने ये भी कहा कि मेरा बेटा सैफुल्ला भटक गया था। वह पूरे परिवार को गुमराह कर रहा था। कई बार उसने झूठ बोला। हमने कभी उससे कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया। मुंबई जाने के बाद उसने कभी कोई हाल चाल घरवालों को नहीं बताया। यही वजह थी कि उसकी हरकतों से परेशान होकर हमने उससे सारे नाते पहले ही तोड़ लिए थे। जब वो मारा गया हमने लाश नहीं छुई, उसे पूरी तरह से घर से बेदखल कर दिया। वो हमारे घर का सदस्य नहीं था तभी हमने उसका चालीसवां भी नहीं किया। वहीं सैफुल्ला के भाई खालिद ने कहा मेरा भाई रास्ता भटक गया था लेकिन वो देश का दुष्मन है।

विज्ञापन

खुद को खुरासान ग्रुप के तौर पर प्रचारित कर रहे थे

terrorist saifullah encounter starts probe father sartaj reacted
सैफुल्ला एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले महीने एनकाउंटर में मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला के संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए है।  यूपी सरकार ने इसकी मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं।इससे पहले राजधानी लखनऊ में करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ के बाद मारे गए सैफुल्ला के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए थे। पुलिस ने कहा था कि उसे सैफुल्ला सहित उत्तर प्रदेश से अब तक गिरफ्तार सभी आरोपियों के आईएसआईएस से लिंक के सबूत नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच के हिसाब से ये स्वघोषित कट्टरपंथी हैं, जो खुद को आईएसआईएस खुरासान ग्रुप के तौर पर प्रचारित कर रहे थे। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया था कि दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर लखनऊ, कानपुर सहित आसपास के इलाकों में कार्रवाई की गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

सैफुल्ला को जिन्दा पकड़ना चाहती थी पुलिस

terrorist saifullah encounter starts probe father sartaj reacted
सैफुल्ला
एटीएस के महानिरीक्षक असीम अरूण ने बताया था कि सैफुल्ला को जिन्दा पकड़ना चाहते थे इसीलिए मिर्चीबम और आंसू गैस के गोले दागे गए। उससे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करता रहा। मजबूरन एटीएस को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी और उसे मार गिराया गया। इससे पहले रात करीब 10 बजे पुलिस अधिकारियों ने उसे मार दिए जाने का दावा किया था लेकिन थोड़ी ही देर बाद कहा गया कि अभी मुठभेड़ जारी है और मकान के अन्दर एक नहीं 2 आतंकी छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed